CG News : बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 80 लाख के ईनामी नक्सली की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नक्सलियों ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि, नक्सली लीडर आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की मौत की हो गई है। कटकम सुदर्शन नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो का सदस्य था। देश में बड़ी नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड कटकम सुदर्शन को माना जाता है। नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट और आनंद के शव की तस्वीर जारी की है। अभय ने बताया कि, बेलमपल्ली में आनंद जा जन्म हुआ था। पिछले 5 दशक (50) सालों से नक्सल संगठन का सदस्य था। इसने केंद्रीय कमेटी से लेकर आंध्र-तेलंगाना, CG, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नक्सल संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। नक्सल संगठन को मजबूती देने, संगठन का विस्तार करवाने में माहिर था। इसकी मौत से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
जानिए कब कौन सी जिम्मेदारी संभाली?
1974 में माओवादी पार्टी ज्वाइन की और छात्र संगठन निर्माण करने में सक्रिय भूमिका निभाया था। बाद में बेलमपल्ली पार्टी सेल सदस्य बनकर सिंगरेणी मजदूर संघ युवा संघर्षों में मुख्य भूमिका निभाया।
1978 में लक्सेटीपेटा-जगनम इलाके में पार्टी ऑर्गेनाइजर की जिम्मेदारी लेकर किसानों को क्रांतिकारी संघर्ष में आगे लाया।
1980 में आदिलाबाद जिला कमेटी सदस्य के रूप में काम किया और दंडकारण्य इलाकों में क्रांतिकारी संघर्ष को विस्तार करने के लिए पार्टी की तरफ से दिए गए काम को आगे बढ़ाया।
1987 में दंडकारण्य फॉरेस्ट कमिटी के लिए चुनकर दंडकारण्य क्रांतिकारी संघर्ष के निर्माताओं में से एक मुख्य भूमिका निभाया।
1995 में उत्तर तेलंगाना स्पेशल जोनल कमेटी सचिव की जिम्मेदारी मिली थी। इसी साल अखिल भारतीय विशेष अधिवेशन में केंद्रीय कमेटी सदस्य के रूप में चुना गया था।
साल 2001 में नक्सलियों की पोलित ब्यूरो का सदस्य बनाया गया। देश के अलग-अलग इलाकों में क्रांतिकारी आंदोलन को चलाने के लिए उस दौरान पार्टी रीजनल ब्यूरो का निर्माण किया गया था। आनंद को सेंट्रल रीजनल ब्यूरो के सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।
50 साल तक नक्सल संगठन में किया काम
नक्सलबाड़ी, श्रीकाकुलम संघर्ष के बाद नक्सलियों की जो पहली पीढ़ी चर्चा में आई थी उस समय का यह सबसे बड़ा लीडर निकल कर सामने आया था। तब से लेकर अब तक लगभग 50 सालों तक नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। सिंगरेणी, उत्तर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश दंडकारण्य इलाकों में काम किया था। अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने इस पर लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था।
Comments (0)