रीवा में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सीमेंट से लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिसकी वजह से 5 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में 4 घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र के एनएच 30 में ये भीषण हादसा हुआ. इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए त्यौंथर सिविल अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि मृतक प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. सभी मृतक मऊगंज जिले के पहाड़ी गांव के रहने वाले थे.
इस जगह अक्सर होते हैं एक्सीडेंट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दरअसल, सोहागी जहां हादसा हुआ है वहां का रास्ता घुमावदार है और अक्सर यहां सड़क दुर्घटना के मामले सामने आते रहते हैं.
Comments (0)