कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश में सड़कों के बुरे हाल को लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश में हरदा की एक सड़क का दृश्य दिखाया है। उन्होंने इस वीडियो के डालते हुए लिखा है कि, 'आज हरदा प्रवास के दौरान ग्राम सतराना, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में वाशिंगटन से अच्छी सड़के देखने का सौभाग्य मिला।
50 हजार की राशि दी
कांग्रेस नेता विवेक तन्खा शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विवेक तन्खा ने अधिवक्ता संघ के विकास हेतु अपनी सांसदनिधि से 50 हजार की राशि बार की लाइब्रेरी हेतु प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नसरुल्लागंज जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं से मुलाकात की और न्यायालय परिसर का बाहर से निरीक्षण भी किया। उनकी लाइब्रेरी को अपडेट करने के लिए उन्हें 50,000 देने का वादा किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सेठी के घर भी गए और बार के प्रमुख सदस्यों से भी मुलाकात की।अच्छी सड़के देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
विवेक तन्खा ने अपने ट्विटर हैंडल के द्वारा सरकार के विकास के दावों पर तंज कसते हुए हरदा के ग्राम सतराना की एक सड़क का वीडियो शेयर किया है। इस सड़क की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि, 'विधानसभा क्षेत्र बुधनी में वाशिंगटन से अच्छी सड़के देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'Read More: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, चिकित्सा शिक्षा विभाग की नही खुल रही नींद
Comments (0)