मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर की हजीरा स्थित सालो से बंद पड़ी जेसी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहे। सीएम ने सबसे पहले जेसी मिल के मजदूर यूनियन से मुलाकात की। इसके बाद मिल के ड्राइंग के जरिये उसका स्ट्रक्चर समझा। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बंद पड़ी जेसी मिल की देनदारी के साथ ही खाली पड़ी हुई जमीन की नीलामी के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री के जेसी मिल में पहुंचने पर बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे मजदूरों के चेहरे पर खुशी आई और वह कहते नजर आए कि वह पहले ऐसे CM हैं, जिन्होंने इस मिल की सुध लेते हुए मजदूरों के बकाए के बारे में सोचा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर की हजीरा स्थित सालो से बंद पड़ी जेसी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहे।