मध्य प्रदेश में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का निधन हो गया है। प्रभात झा लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 26 जुलाई की सुबह पांच बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनके निधन के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन मध्य प्रदेश में तैयार की थी। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी। वह पत्रकार भी रह चुके थे। प्रभात झा का अंतिम संस्कार ग्वालियर या फिर बिहार में उनके पैतृक गांव कोरियाही जो सातीमढ़ी जिले में आता है वहीं हो सकता है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का निधन हो गया है। प्रभात झा लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।
Comments (0)