महिला आरक्षण बिल कल यानी की बुधवार को सदन में लंबी चर्चा के बीच दो-तिहाई बहुमत से लोकसभा से पास हो गया। आपको बता दें कि, बिल के समर्थन में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। वहीं इस बिल पर नेताओं की ओर से तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में एमपी कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
गरीब और मध्यम परिवार की महिला चुनाव लड़ ही नही सकती
एमपी कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, महिला आरक्षण बिल का स्वागत है! परंतु गरीब और मध्यम परिवार की महिला चुनाव लड़ ही नही सकती। बता दें कि, कांग्रेस नेता ने एक्स (ट्वीट) के जरिए कहा कि, पंचायत चुनाव का खर्च लगभग 10 लाख, जनपद 30 लाख, जिला पंचायत 1 करोड़, विधायक, सांसद का चुनाव करोड़ों में। ऐसे में मध्यम परिवार की महिलाएं कैसे चुनाव लड़ सकती है।
आज महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पेश होगा
आपको बता दें कि, आज यानी की गुरुवार को महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साइन के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। महिला आरक्षण बिल नई संसद के लोकसभा में पास हुआ पहला बिल भी है।
क्या है महिला आरक्षण बिल ?
महिला आरक्षण बिल के अनुसार, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। बता दें कि, इस बिल के मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है। यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए लागू होगा।
Comments (0)