मध्यप्रदेश के श्योपुर में 56 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई है. मदरसों की मान्यता रद्द होने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में संचालित सभी सरकारी-प्राइवेट शिक्षण संस्थानों और मदरसों की जांच की जा रही है. जिन संस्थाओं को अनुदान दिया जा रहा है वह क्या काम कर रहे है इसकी जांच की जा रही है. श्योपुर जिले में 80 से ज्यादा मदरसे संचालित हो रहे हैं जिनमें 50 से अधिक मदरसों में किसी तरह की कोई शैक्षणिक गतिविधि को अंजाम नहीं दिया जा रहा है
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था पर सतत निगरानी करती है कि कहां कैसी शिक्षण व्यवस्था चल रही है. बच्चों की क्या स्थिति है, हमें ध्यान में ये आया कि अनेक जगह ऐसी है जहां स्कूल संचालित नहीं है या बच्चे नहीं है, या किसी तरह से अनियमितता की स्थिति है.अभी कुछ जिलों से ये बात सामने आई है श्योपुर जिला उनमें से एक है.
मध्यप्रदेश के श्योपुर से बड़ी खबर सामने आई है, यहां 56 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई है. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए इसके पीछे की वजह बताई है.