एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज मुरैना पहुंचे। इस दौरान वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि, राजस्थान में जिस प्रकार से दलित महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। एक-एक महिला बहन अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है और प्रियंका गांधी नारा लगाती हैं, बेटी हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी राजस्थान के बारे में आप कुछ कहेंगी।
वीडी शर्मा ने कहा - प्रियंका गांधी नारा लगाती हैं, बेटी हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी राजस्थान के बारे में आप कुछ कहेंगी।