मध्यप्रदेश के रायसेन के एसपी विकास कुमार शाहवाल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सागर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। सागर एसपी अभिषेक तिवारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। रायसेन के अरिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार को अस्थाई रूप से पुलिस अधीक्षक रायसेन का प्रभार सौंपा गया है। इस आशय का आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।
Comments (0)