कल यानी की शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रियंका ने बीजेपी सरकार और सीएम शिवराज सिंह पर आरोपों की बारिश की। उन्होंने महंगाई, भ्रष्ट्राचार, बेरोजगारी, घोटाले, कई मुद्दों पर राज्य की शिवराज सरकार को घेरा। अब प्रियंका के बयानों पर बीजेपी प्रदेश वीडी शर्मा ने पलटवार किया हैं।
बीजेपी सरकार ने राज्य को विकास का मॉडल बनाया हैं
वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रियंका गांधी घोटाले के आरोप लगाती हैं, लेकिन लिस्ट उन्हें मिलती नहीं। प्रियंका गांधी को लिस्ट दिखाई भी नहीं देगी। बीजेपी की सरकार ने बीमारू राज्य से प्रदेश को विकसित राज्य बनाया। पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश विकास का मॉडल बना है। विकसित राज्य से स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनेगा, यह हमारा संकल्प है। इसलिए प्रियंका को लिस्ट दिखाई नहीं दे सकती। बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश में विकास कार्य किए हैं ।
कांग्रेस गारंटी है तो 20 लाख करोड़ के घोटाले की
उन्होंने आगे कहा कि, कमलनाथ की सरकार में दिग्विजय सिंह के इशारे पर बल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। कांग्रेस गारंटी है तो 20 लाख करोड़ के घोटाले की। कांग्रेस परिवारवाद की गारंटी है। परिवारवाद कल प्रियंका गांधी के मंच पर भी देखने को मिला। दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को बोलने नहीं दिया। कमलनाथ के बेटे मंच से भाषण दे रहे थे।
कांग्रेस ने हमेशा दलितों के साथ धोखा किया है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सागर दौरे पर पर वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा दलितों के साथ धोखा किया है। दलित वर्ग भी कांग्रेस को अच्छी तरीके से पहचान चुका है। बीजेपी की सरकार संत रविदास जी का भव्य मंदिर का निर्माण कर रही है। संत रविदास जी की यात्राएं भी निकाली जा रही हैं। खड़गे जी आएं, राहुल या प्रियंका आएं, जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं है।
Comments (0)