अनूपपुर जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को उपकरण उपलब्ध कराने आई राशि में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ 30 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। प्रशासन ने उपसंचालक कृषि के खिलाफ कार्रवाई के लिए कृषि विभाग तथा लोकायुक्त को कार्रवाई के लिए लिखा है। इस मामले में शुक्रवार को पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उपसंचालक कृषि को तत्काल निलंबित करने तथा भ्रष्टाचार पर अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर विधायक कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
अनूपपुर जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को उपकरण उपलब्ध कराने आई राशि में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ 30 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। प्रशासन ने उपसंचालक कृषि के खिलाफ कार्रवाई के लिए कृषि विभाग तथा लोकायुक्त को कार्रवाई के लिए लिखा है।
Comments (0)