एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी पसंद आया है। संघ कोटे में कोटा के समर्थन में है। संघ इस फैसले को सरकारी नौकरी ही नहीं राजनीतिक क्षेत्र में भी आजमाने का पक्षधर है। संघ ने आंतरिक बैठकों में लंबे विमर्श और मंथन के बाद अपनी राय बनाई है। इस संबंध में कुछ राज्यों में पूर्व के अध्ययनों को आधार बनाया है।
सुप्रीम कोर्ट के कोटे में कोटे के फैसले पर मंथन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की आंतरिक बैठकें, लंबे मंथन और पूर्व अध्ययन के बाद लिया फैसला