मध्य प्रदेश की नई सरकार को 7 महीने बीत गए हैं, लेकिन जिलों को प्रभारी मंत्री नहीं मिल सके हैं। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार देने जा रहे हैं। आने वाले दो—तीन दिनों में इसका ऐलान हो सकता है।
मध्य प्रदेश की नई सरकार को सात महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त नहीं किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा जाएगा।