बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम मोदी ने नए संसद भवन में राजदंड स्थापित कर सनातन परंपरा को कायम किया है। विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसा पीएम पिछले 70 सालों में आपने नहीं देखा होगा। उन्होंने वैदिक पद्धति से उद्घाटन कर राजदंड के प्रति दंडवत होकर साष्टांग प्रणाम किया है। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम ऐसा प्रधानमंत्री देख रहे हैं जो अपने माथे पर त्रिपुंड लगाते हैं। जो महाकाल आते हैं तो जाप करने माला लेकर बैठ जाते हैं। जो केदारनाथ जाते हैं तो गुफा में बैठ कर भगवान का स्मरण करते हैं।
Read More: दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने ली करवट, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट