Bhopal: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही मानसून की बारिश से प्रदेश के लोगों का हाल-बेहाल है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। रविवार को दिल्ली से लौटे सीएम डॉ. मोहन यादव आकस्मिक निरीक्षण के लिए सीधे राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे, और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आज मुख्यमंत्री ने कहा कि, पूरे प्रदेश के अंदर बड़े बड़े डैम बने है। मॉनसून में कोई जनहानि न हो, लोगों को समस्या न आए जिसके लिए हमने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किया है। दिल्ली में बेसमेंट में किस तरीके की घटना हुई है उससे भी सबक लेते हुए हम अलर्ट हो गए हैं। हमने कलेक्टर पुलिस और NDRF की टीम को अलर्ट कर दिया है प्रदेश में वर्षा होना अच्छी बात है लेकिन कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए। जब तक बारिश होगी तब तक व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए हमने अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिया है अधिकारियों की टीम कंट्रोल रूम बनाकर अलग अलग तरीके से जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही मानसून की बारिश से प्रदेश के लोगों का हाल-बेहाल है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। रविवार को दिल्ली से लौटे सीएम डॉ. मोहन यादव आकस्मिक निरीक्षण के लिए सीधे राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे, और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
Comments (0)