मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। बीजेपी के सीनियर नेता झा ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि, 67 साल के प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन मध्य प्रदेश में तैयार की थी। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी। प्रभात झा के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है।
प्रभात झा के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है।
Comments (0)