MP News: मध्यप्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब खत्म हो गई है। प्रदेश भर में पिछले 20 दिन से 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और अधिकारियों से बातचीत और आश्वासन के बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। आज से सभी कर्मचारी अपने काम पर लौट जाएंगे। संविदाकर्मियों ने 1 महीने के भीतर मांगों को लेकर आदेश जारी करने की शर्त पर ये फैसला लिया है।
दरअसल नियमितीकरण और बाहर किए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 20 दिन से पूरे प्रदेश में हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों से बातचीत के बाद कर्मचारी हड़ताल से वापस अपने काम को लौट गए हैं। उन्होंने एक महीने के अंदर आदेश जारी करने की शर्त पर ये हड़ताल खत्म की है।
संविदा कर्मचारियों की मांग है कि शासन की नीति 5 जून 2018 के अनुसार नियमितिकरण का 90% वेतनमान और सपोर्ट स्टाफ, निष्कासित कर्मियों की बहाली पर आदेश जल्द जारी होंगे। अगर आदेश जारी नहीं किए गए तो हड़ताल फिर से शुरू कर देंगे।
बता दें कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसंबर से आनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष समान कार्य समान वेतन और नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारी को वापस लेने व नियमित करने की मांग रखी थी। इस दौरान तमाम तरीके से आंदोलन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा गया।
ये भी पढ़े- MP : राहुल गांधी PM और कमलनाथ CM बनने का देख रहे सपना – वीडी शर्मा
Comments (0)