मध्य प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत एसएन मिश्रा को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) और मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) नियुक्त किया गया है। एसएन मिश्रा , संजय दुबे की जगह लेंगे। उन्हें अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव (पीएस) बनाया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दस वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आयुष विभाग के पीएस पद पर तैनात अनिरुद्ध मुखर्जी को ओएसडी बनाकर दिल्ली भेजा गया है।