Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दो दिनों से ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री से ऊपर उठकर 12 डिग्री पर आ गया है। हालांकि, ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, संक्रांति के जाते ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड अपने रुप में वापस आएगी।
मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत मिली है। न्यूनतम बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 12 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। कुछ दिनों पहले तक ये 5 से 10 डिग्री के करीब था। बीते 24 घंटे में बालाघाट के मलांजखण्ड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, छतरपुर जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा। बता दें कि अब अगले 1-2 दिन में फिर से ठंड का दौर शुरू होगा।
छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। पश्चिम से आ रही हवाओं से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान डूमरबहार में 8.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान हो गया है। बिलासपुर में 13.3, पेंड्रारोड में 12.2, अंबिकापुर में 10.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि, जगदलपुर में 12, दुर्ग में 11 और राजनांदगांव में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
सावधानी रखें
ठंड भले ही कम हो रही है लेकिन, सुबह से अधिकतर इलाकों में कोहरा छाया रहता है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। इसके अलावा ये मौसम कई बीमारियों भी लेकर आता हैं। इसलिए ठंड से बचकर रहे और गर्म कपड़े पहनने में आलस न करें।
ये भी पढ़े- Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट की न्यूज एंकर्स को लताड़ा, कहा – बोलने की आजादी सबको चाहिए लेकिन किस कीमत पर
Comments (0)