एमपी में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुवाली साल में नेताओं के बीच वार-पलटवार तीखे होते जा रहे हैं। वहीं अपनी तैयारी को धार देने के लिए बीजेपी घोषणा पत्र बनाने के लिए लगातार जनता से सुझाव लेने का काम कर रही है। जिस पर कांग्रेस लगातार जनता की चुनी हुई सरकार को तोड़ने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रही है।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पंचायतों को अधिकार दिलाए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन बढ़ाने का काम शिवराज सरकार ने किया है।