मध्यप्रदेश के दमोह से सोमवार को लापता हुईं 4 कॉलेज गर्ल्स मुंबई में मिली हैं। चारों लड़कियां जैसे ही मुंबई स्टेशन पर पहुंची तो वहां पर जीआरपी टीम ने उन्हें बरामद कर लिया। मुंबई जीआरपी ने दमोह पुलिस को चारों लड़कियों के मिलने की सूचना दे दी है जिसके बाद दमोह पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो गई है। क्या ये लड़कियां हीरोइन बनने के लिए मुंबई गई थीं या फिर कोई और कारण है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
दमोह से सोमवार को लापता हुईं 4 कॉलेज गर्ल्स मुंबई में मिलीं, मुंबई स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी ने पकड़ा