पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को 16 वीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वे विधानसभा के 19 वें अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल से आने वाले पहले विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनके निर्वाचन पर सदन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रह्लाद पटेल ने उसका समर्थन किया। कैलाश विजयवर्गीय ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन डिफ्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने किया। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भी तोमर के नाम का समर्थन किया।

Comments (0)