छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया साइट x पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, इस दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं" इसी भाव को आत्मसात कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की, जो समूचे भारत में एक जनक्रांति बन गया है। धरती माता को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधारोपण किया है।
सीएम साय ने आगे कहा है कि, हमारे छत्तीसगढ़ की भी जनता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया है। आप सभी से आग्रह है कि एक पौधे का रोपण अवश्य करें और उसकी उचित देखभाल कर उसे पेड़ बनाएं।
वहीं एक अन्य पोस्ट में सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आठ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें रायपुर-रांची कॉरिडोर को मंजूरी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Comments (0)