लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। सभी दलों ने इस चुनावी महामुकाबले के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सत्ताधारी दल बीजेपी ने अपने चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश में बाकी बची पांच सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि पहली सूची में बीजेपी ने एमपी की 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा के रण की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कांग्रेस ने यहां से वर्तमान सांसद नकुलनाथ पर भरोसा जताते हुए फिर मैदान में उतारा है। जबकि बुधवार को जारी सूची में भाजपा ने विवेक बंटी साहू पर दांव लगाया है।
लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा के रण की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कांग्रेस ने यहां से वर्तमान सांसद नकुलनाथ पर भरोसा जताते हुए फिर मैदान में उतारा है। जबकि बुधवार को जारी सूची में भाजपा ने विवेक बंटी साहू पर दांव लगाया है।