जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज यानी के बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। LG ने इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोषों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और साथ ही आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद को दोहराया।
उनकी स्मृति हमारे दिलों में हमेशा बसी हुई है
जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, 2025 में आज ही के दिन पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। उनकी स्मृति हमारे दिलों में हमेशा के लिए बसी हुई है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।
हमला करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे
LG मनोज सिन्हा ने आगे अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि, हम उन्हें नहीं भूलेंगे और हमला करने वालों को हम माफ भी नहीं करेंगे। यह हमारा दृढ़ संकल्प है। मनोज सिन्हा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। हम जम्मू और कश्मीर की धरती से आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए अटूट प्रतिबद्धता और दृढ़ निश्चय का संकल्प लेते हैं।
सेना ने आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ का संकल्प दोहराया
वहीं भारतीय सेना ने भी पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ का संकल्प दोहराया है। सेना ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि भारत के खिलाफ हर दुस्साहस का जवाब निर्णायक होगा। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडियाप्लेटफॉर्म पर कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का जवाब निश्चित और सख्त होगा।
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी
ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान को लेकर सेना ने संकेत दिया कि यह सिर्फ समय की बात थी। इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 300 प्रतिशत अत्यंत दुर्गम और खतरनाक इलाकों की गहन तलाशी ली गई। लगातार 93 दिनोंऔर रातों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।
ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है
भारतीय सेना ने आगे अपनी इस सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, इस कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, और आतंकवाद के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ चलता रहेगा। आपतो बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2.30 बजे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।