रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई और पूरे धाम में भक्ति का माहौल छा गया।
CM धामी ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना
पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ समारोह में शामिल हुए और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केदारनाथ और चारधाम यात्रा भारत की आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
चारधाम यात्रा का भव्य आगाज
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
पहली पूजा PM मोदी के नाम से
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बाबा केदार की पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से संपन्न की गई और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं
सीएम धामी ने कहा कि इस बार यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें।
हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अब तक हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं और प्रशासन यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।