Bhupesh Baghel: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी जहां जहां चुनाव हारे है। वहां-वहां फोकस कर रहे है। अमित शाह भी उसी के तहत आ रहे है। प्रोटोकॉल के हिसाब से मैं भी जाऊंगा, 2 बजे रविंद्र चौबे जायेंगे और शाम को मैं भी जाने की कोशिश करूंगा।
लोकसभा की तैयारी के हिसाब से अमित शाह आ रहे
मख्यमंत्री ने कहा कि, लोकसभा की तैयारी के हिसाब से अमित शाह आ रहे है। धर्मांतरण और सांप्रदायिकता ये 2 मुद्दे है, जिन्हें लेकर भाजपा चल रही है। इन दोनों मुद्दे पर भाजपा की मास्टरी है, पर हमारे मुद्दे कई है जिन्हें हम लेकर चल रहे है। हमारी पार्टी ने विभिन्न मुद्दों और विभिन्न वर्ग के लोगों के विकास पर फोकस किया है। जैसे कि, गरीब, किसान, शिक्षा बेरोजगारी, और संस्कृति।
बिल पारित होने के बाद हस्ताक्षर करना चाहिए
आदिवासी क्षेत्रों में राज्यपाल के दौरे पर सीएम ने कहा कि, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए। उसमें अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। राज्य सरकार से सवाल करना उनके अधिकारों के बाहर है। बिल पारित होने के बाद हस्ताक्षर करना चाहिए। ये राजभवन के माध्यम से राजनीति कर रहे है। राज्यपाल फील्ड में जाकर काम नही करती। बाकी राज्यों में तो राज्यपाल हस्ताक्षर कर रहे है, पर यहां राज्यपाल राजनीति कर रही है। न्यायपालिका और विधायिका के दायरे में रहकर सबको कार्य करना है। राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में यह है उनका फील्ड का काम नही है।
राज्य की संपदा में आम जनता का अधिकार है
वहीं सीएम बघेल ने माइनिक ब्लॉक में आई तेजी पर कहा कि, राज्य की संपदा में आम जनता का अधिकार है। यहां मिनरल की कोई कमी नहीं है और इन्हीं संशाधनो से पिछली सरकार ने बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनाई है। हमारे पास जो संसाधन है उसे हमने आम जनता मजदूरों गरीबों के लिए योजना बनाई। हमारी वित्तीय व्यवस्था बेहतर है। भारती में हो रही देरी पर कहा भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है
मख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी के लोग पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है। अब तो कॉलेज का एडमिशन भी इससे प्रभावित हो रहा है। भाजपा नहीं चाहती युवाओं को उनका अधिकार मिले। हम भी लगातार अब इंतजार कर रहे है कुछ तो रास्ता निकलेगा।
ये भी पढ़े- CM भूपेश ने भगवान राम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का किया अनावरण
Comments (0)