मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का आज सोमवार को निधन हो गया। आरिफ ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद पूरे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि, आरिफ अकील लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आरिफ अकील के निधन पर प्रदेश के नेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और अरुण यादव ने X पर पोस्ट कर दी बधाई।
दिग्विजय सिंह ने X पर किया पोस्ट
दिग्विजय सिंह ने कहा किस हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र व भाई आरिफ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से लेकर आज तक हमारा लगभग 40 वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फरमाएं।हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र व भाई आरिफ़ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से ले कर आज तक हमारा लगभग ४० वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फ़रमाएँ।@INCIndia @INCMP
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) July 29, 2024
कमलनाथ ने X पर किया पोस्ट
कमलनाथ ने पोस्ट कर लिखा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आरिफ अकील के निधन का दुःखद समाचार है। मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है। “भावपूर्ण नमन”कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक श्री आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 29, 2024
मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।
“भावपूर्ण नमन” pic.twitter.com/8jGj14uw1i