फिल्मी जगत के महान कलाकार किशोर कुमार का आज 4 अगस्त को 95वां जन्मदिवस है। वैसे तो किशोर कुमार के हजारों फेन्स आज भी देश-दुनिया मौजूद हैं। फिर भले ही वो किसी भी उम्र के हों, उनके गानों और अदाकारी के कारण आज भी उनका खास स्थान है। यही कारण है कि किशोर कुमार को उनके फेन्स ‘किशोर दा’ भी कहते हैं। किशोर कुमार का मध्य प्रदेश से गहरा ताल्लुक है। दरअसल, वो खंडवा के रहने वाले थे। उनका एक घर आज भी यहां मौजूद है।
किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। एक बहु-प्रतिभाशाली कलाकार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में हर तरह का रोल प्ले किया। यहां तक की इंडस्ट्री के लोग तो ये भी कहते हैं कि किशोर दा ने फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हर काम भी किये हैं। कई लोग उन्हें एक बेहतरीन सिंगर, अभिनेता, संगीतकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर तो जानते ही हैं। बल्कि उन्होंने कैमरे के पीछे स्क्रिप्ट राइटर, कैमरा मैन से लेकर लाइटमैन तक का काम भी किया है। यानी कुल मिलाकर किशोर कुमार ही अबतक फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी हस्ती हैं, जिन्होंने फिल्मों से जुड़ा हर काम किया है।
फिल्मी जगत के महान कलाकार किशोर कुमार का आज 4 अगस्त को 95वां जन्मदिवस है। वैसे तो किशोर कुमार के हजारों फेन्स आज भी देश-दुनिया मौजूद हैं। फिर भले ही वो किसी भी उम्र के हों, उनके गानों और अदाकारी के कारण आज भी उनका खास स्थान है।
Comments (0)