भोपाल, मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देकर घिर गए हैं। दरअसल, सज्जन सिंह वर्मा का एक बयान सामने आया है जिसमें वह एक मंच से सभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि हिंदुस्तान में भी बांग्लादेश जैसे होने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से बांग्लादेश में गलत नीतियों के कारण शेख हसीना के निवास में जनता घुस गई और विरोध किया। उसी तरह नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यालय में भी गलत नीतियों के कारण आक्रोशित जनता घुस जाएगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि टीवी पर आप देख रहे हो बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों के चलते बांग्लादेश के सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास में घुस गई। राष्ट्रपति भवन में घुस गई।