छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका पत्नी रानी डेका काकोटी के साथ मंगलवार को रायपुर पहुंचे।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ
रमेन डेका छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल के रूप में बुधवार को सुबह सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा उन्हें शपथ दिलाएंगे। मंगलवार को राजधानी पहुंचने पर नए राज्यपाल का स्वागत प्रदेश के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे।
Comments (0)