कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश के चुनाव में भी कांग्रेस बजरंगबली का सहारा लेकर चुनावी रण जीतने की तैयारी में है। 8 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे है और सीधा चुनावी शंखनाद करेंगे। एमपी में इस बार राहुल गांधी का दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के कारण खास होने वाला है। दरअसल 1 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल के पकरिया पहुंचे थे और उन्होंने विंध्य महाकौशल के सहारे पूरे प्रदेश के जनजातीय समुदाय को साधने की कोशिश की थी।
कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश के चुनाव में भी कांग्रेस बजरंगबली का सहारा लेकर चुनावी रण जीतने की तैयारी में है। 8 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे।