इंदौर में कोविड मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 5 और मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही इंदौर में अब तक कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं।
इंदौर में अब तक 38 मरीज मिले
इंदौर में अब तक कुल 38 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 30 इंदौर के और बाकी अन्य जिलों के हैं। इंदौर में अभी 20 सक्रिय मरीज हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना से हमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सतर्कता बरतते हुए भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। यदि किसी को सर्दी-खांसी है तो दूसरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
Comments (0)