मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रही है। अनुमान है कि बजट का आकार लगभग 4.63 से 4.70 लाख करोड़ रुपये के बीच रहेगा। बजट सत्र की शुरुआत 16 फरवरी से होगी।
पेंशन नियमों में सुधार की मांग
इस बजट में सरकार का मुख्य जोर पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) बढ़ाने और राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने पर रहेगा। कैबिनेट के समक्ष बजट का प्रेजेंटेशन पूरा हो चुका है, जिसमें खेल और आनंद विभाग के बजट में संभावित कटौती को लेकर चर्चा हुई है। सरकार इस बजट के जरिए बुनियादी ढांचे के विकास, विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को और गति देने की तैयारी में है। इसके साथ ही मंत्रियों द्वारा कर्मचारियों की तरह जनप्रतिनिधियों के पेंशन नियमों में सुधार की मांग भी सामने आई है।
यह बजट मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट होगा और अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है।
Comments (0)