रायपुर। राजधानी में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिस आरक्षक को डेढ़ ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु बर्मन के रूप में हुई है, जो आमानाका थाना में पदस्थ है।
जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को ग्राहक को हेरोइन देते समय पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी आरक्षक हिमांशु बर्मन के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
Comments (0)