क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की घोषणा करते हुए भारतीय राजनीति और क्रिकेट जगत के कई नामी हस्तियों को शादी में आमंत्रित किया है। अर्जुन की होने वाली पत्नी का नाम सानिया है।
सचिन ने पीएम मोदी को दिया बेटे की शादी का न्योता
मंगलवार को भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को बेटे अर्जुन और सानिया की शादी में आने के लिए न्योता दिया। पीएम के अलावा सचिन ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया।
सचिन ने राहुल गांधी को दिया बेटे की शादी का न्योता
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लोकसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी शादी का कार्ड सौंपा। इस मौके पर सचिन की पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा,और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
शादी की तारीख सार्वजनिक नहीं हुई
सचिन तेंदुलकर ने शादी के इस खास अवसर में अपने दोस्तों, क्रिकेट जगत और राजनीतिक नेताओं को शामिल करने की इच्छा जताई है। शादी की तारीख और अन्य विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन यह निश्चित रूप से भारत के बड़े सोशल और क्रिकटिंग इवेंट्स में से एक होगा।
Comments (0)