गुनौर क्षेत्र अंतर्गत सिली गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब रात के अंधेरे में खेत की ओर जा रहे एक किसान का सामना बाघिन और उसके शावक से हो गया। अचानक हुई इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, जबकि वन विभाग ने तत्काल अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
टॉर्च की रोशनी पड़ते ही सामने दिखी बाघिन
जानकारी के अनुसार, पथरहा हार इलाके में रात करीब 9 बजे किसान संतोष द्विवेदी खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टॉर्च की रोशनी पड़ते ही सामने बाघिन और उसका शावक दिखाई दिया। अचानक रोशनी पड़ने से बाघिन ने जोरदार दहाड़ लगाई, जिससे किसान घबरा गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
वन विभाग ने की मुनादी, गश्त जारी
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन अमले ने देर रात लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव में मुनादी करवाई और ग्रामीणों को घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को सुरक्षित बाड़ों में बंद कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अंधेरे में अकेले बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें। विभाग की टीम टॉर्च एवं सुरक्षा उपकरणों के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। बाघिन की लोकेशन ट्रैक करने के प्रयास जारी हैं ताकि किसी भी संभावित जनहानि को रोका जा सके। फिलहाल गांव में सन्नाटा और सावधानी का माहौल बना हुआ
Comments (0)