मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन कथित लेन-देन और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सख्त नजर आए। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक नामांतरण प्रकरण का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में चेताया कि सरकार हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
प्रशासनिक गलियारों में हलचल, मुख्य सचिव की अफसरों को सख्त चेतावनी
प्रशासनिक हलकों में इस वक्त हलचल का माहौल है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टरों और कमिश्नरों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कोई यह भ्रम न पाले कि गलत कामों का पता नहीं चलता। किसके यहां क्या चल रहा है, इसकी पूरी जानकारी सरकार के पास है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी
अनुराग जैन ने बताया कि कई जिलों से अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं और जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए काम करने की हिदायत दी और दो टूक कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह समीक्षा बैठक कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
Comments (0)