छत्तीसगढ़ में समय से पहले मानसून की एंट्री के बाद मौसम में थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। बस्तर क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां ठहर गई हैं और प्रदेश के अन्य हिस्सों में अब एक बार फिर से तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
बता दें कि हफ्तेभर से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल, मानसून को आगे पुश करने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
बस्तर में बारिश की संभावना, बाकी हिस्सों में उमस और गर्मी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अगले 4–5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी के साथ तापमान बढ़ने के आसार हैं।
Comments (0)