अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने से देश के कई हिस्सों में गैस की मांग बढ़ गई है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। साथ ही कुछ जगहों पर सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने गैस बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर 45 दिन बाद ही बुक करने की अनुमति होगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम गैस आपूर्ति को संतुलित रखने और घबराहट में की जा रही अनावश्यक बुकिंग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बुकिंग नियमों में चरणबद्ध बदलाव
6 मार्च: घरेलू LPG बुकिंग के लिए लॉक-इन पीरियड 21 दिन किया गया। इससे पहले बुकिंग को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं था।
9 मार्च: अचानक डिमांड बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों ने शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन किया।
12 मार्च: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का गैप 20 दिन बढ़ाकर 45 दिन किया गया, ताकि सिलेंडर की सप्लाई मैनेज की जा सके।
Comments (0)