मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को 13 मार्च को एक और बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर ग्वालियर जिले के भितरवार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडिल से जारी पोस्ट पर लिखा-
बहनों का बढ़ा सम्मान
लाड़ली बहना योजना बनी वरदान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की मासिक किस्त का अंतरण किया जाएगा। इसके लिए 13 मार्च को ग्वालियर जिले भितरवार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस साल के सलाना बजट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ का प्रावधान किया गया। 18 फरवरी को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए इस राशि की घोषणा की।
हर महीने इतनी महिलाओं को मिलता है लाभ
सरकार ने बजट में नारी कल्याण के लिए 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। प्रदेश में करीब 1.25 करोड़ महिलाएं लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, जिन्हें हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
Comments (0)