मध्यप्रदेश में अप्रत्याशित गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को रतलाम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं गुरुवार को नर्मदापुरम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। सिवनी, धार और सागर में रातें भी अब गर्म हो चुकी हैं। रतलाम में दिन का तापमान 39.5 डिग्री और खजुराहो में 39.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के सभी संभागों में दिन का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिन के औसत तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। रात का तापमान भी 20 डिग्री के ऊपर पहुँचने लगा है। सिवनी में रात का तापमान 21.0 डिग्री, धार में 21.1 डिग्री और सागर में 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 48 घंटों के बाद दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए नर्मदापुरम, धार और रतलाम में लू का अलर्ट जारी किया है।
Comments (0)