मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। MP में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है।
अब इस डेट तक हो सकेंगे तबादले
मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बार फिर ट्रांसफर की तारीख बढ़ा दी है। आपको बता दें कि पहले 31 मई तक ट्रांसफर होने थे, इसके बाद इसे 10 जून तक के लिए बढ़ाया गया था। अब कैबिनेट बैठक में इसे 17 जून तक करने का फैसला लिया गया है।
Comments (0)