Central Board of Secondary Education ने 12वीं बोर्ड रीवैल्यूएशन 2026 प्रक्रिया के दौरान फीस कटौती में हुई गड़बड़ी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के अकाउंट से जरूरत से ज्यादा फीस कट गई है, उन्हें अतिरिक्त राशि सीधे उसी बैंक अकाउंट में वापस कर दी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था।
सीबीएसई के अनुसार 21 और 22 मई 2026 को स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन करते समय तकनीकी समस्याओं के कारण कई छात्रों से गलत शुल्क कट गया था। कुछ मामलों में अधिक फीस कट गई, जबकि कुछ छात्रों से कम शुल्क लिया गया।
CBSE ने नोटिफिकेशन में क्या कहा?
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि:
जिन छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लिया गया है, उन्हें रिफंड सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।
जिन मामलों में कम भुगतान हुआ है, वहां छात्रों को शेष राशि जमा करने के लिए अलग से सूचना दी जाएगी।
सभी प्रभावित छात्रों को बिना नए आवेदन के स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्कैन कॉपी मिलने के बाद दो दिन तक कर सकेंगे Re-evaluation के लिए आवेदन
सीबीएसई ने बताया कि छात्र जब अपनी स्कैन कॉपी प्राप्त कर लेंगे, उसके बाद यदि उन्हें किसी प्रकार की त्रुटि या अंकन में गड़बड़ी महसूस होती है, तो वे अगले दो दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या ऑब्जर्वेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन 2 जून से
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट आने वाले छात्र 2 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
इस साल कैसा रहा CBSE 12वीं का रिजल्ट?
इस वर्ष CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल रिजल्ट 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
कुल रजिस्टर्ड छात्र: 17,80,365
पास हुए छात्र: 15,07,109
कंपार्टमेंट पाने वाले छात्र: 1,63,800
बोर्ड का कहना है कि छात्रों की सुविधा के लिए रीवैल्यूएशन और स्कैन कॉपी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आसान बनाया जा रहा है।