Union Public Service Commission की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims 2026) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन आज 24 मई को देशभर में किया जा रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हो रही है। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अब प्रोविजनल आंसर की जारी होने का इंतजार रहेगा। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
कहां जारी होगी UPSC Prelims Answer Key?
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 की प्रोविजनल आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें UPSC Prelims Answer Key 2026
सबसे पहले upsc.gov.in� पर जाएं।
होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाएं।
UPSC Prelims Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का PDF खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड कर अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान करें।
आपत्ति दर्ज कराने की भी मिलेगी सुविधा
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा।
जानें UPSC Prelims 2026 की मार्किंग स्कीम
पेपर-1 (General Studies)
कुल प्रश्न: 100
प्रत्येक सही उत्तर: 2 अंक
गलत उत्तर पर: 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग (0.66 अंक कटेंगे)
पेपर-2 (CSAT)
कुल प्रश्न: 80
प्रत्येक सही उत्तर: 2.5 अंक
गलत उत्तर पर: 1/3 अंक की कटौती (0.83 अंक)
किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपने संभावित स्कोर का आकलन करना चाहिए ताकि वे मुख्य परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू कर सकें।