दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के 6 साल बाद उनके आंगन में किलकारी गूंजी है। दोनों नन्ही परी के पापा-मम्मी बन गए हैं। गणेश चतुर्थी के अगले दिन दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की ही चर्चा है। दोनों के बेबी को लेकर खूब बातें हो रही हैं। कोई बेबी गर्ल के लिए नाम सजेस्ट कर रहा है तो कोई बता रहा है कि रणवीर सिंह की ख्वाहिश पूरी हो गई है। वहीं बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दे रहे हैं। दोनों का परिवार भी बेबी के आने से काफी उत्साहित हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी गर्ल के पापा-मम्मी बन गए हैं। दोनों के घर लक्ष्मी आई है और अब उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। इसी बीच दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो बेबी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
Comments (0)