बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में से एक रेखा हैं। जिनकी खूबसूरती के कई दीवाने हैं। ऐसे में रेखा का नया वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। इस वीडियो में वह कहर ढा रही हैं। 69 की रेखा इस ढलती उम्र में भी काफी हसीन नजर आती हैं। रेखा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हैं। इस वीडियो में रेखा अपने स्टाइल और लुक से फैंस के होश उड़ा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है, जिसके साथ उन्होंने सिर पर स्कार्फ बांधा हुआ है। रेखा के इस लुक को देखकर फैंस भी आंहें भर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रेखा का नया वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
Comments (0)