अर्चना पूरन सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने YouTube पर व्लॉगिंग चैनल शुरू किया था, जिसका ऐलान इंस्टाग्राम पर किया था। लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्योंकि उनका चैनल हैक हो गया और इसकी भी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। हालांकि उम्मीद जताई है कि जल्द ही सब वापस आ जाएगा।
अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका चैनल या तो 14 दिसंबर को रात 2 बजे हैक हो गया था या हाल ही में ऐसा हुआ है। अर्चना ने कहा कि वह और उनकी टीम इस मामले की जांच कर रही है कि वास्तव में क्या हुआ था।
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। चैनल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लाखों व्यूज कुछ ही घंटों में आ गए। लेकिन चैनल हैक हो गया।
Comments (0)