सऊदी अरब के जेद्दा में रविवार को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का पहला दिन था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर खरीदा। खिलाड़ियों की नीलामी के बीच सभी की निगाहें स्क्रीन पर टिकी हुईं थी। जहां अलग-अलग टीम के मालिक स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे थे। नीता अंबानी, काव्या मारन, प्रीति जिंटा और जूही चावला का फैशन सेंस उनकी पहचान को भी बता रहा था।
जहां एक ओर काव्या मारन और नीता अंबानी का अंदाज लगभग एक जैसा था तो वहीं प्रीति जिंटा एथनिक लुक में सबसे अलग नजर आ रही थी। जबकि चूही चावला जींस और टॉप में ग्रेस दिखा रही थीं। अब इनमें काव्या और डिंपल गर्ल के लुक को कंपेयर किया तो यकीकन विदेशी जमीन पर भारतीय संस्कृति दिखाती प्रीति जिंटा ही आपको सबसे ज्यादा पसंद आएंगी।
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पहले दिन 72 खिलाड़ियों की नीलामी हुई, ऋषभ पंत इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मगर, इस ऑक्शन में खिलाड़ियों की कीमत से ज्यादा डिंपल गर्ल के अंदाज की चर्चा हो रही है।
Comments (0)