फिल्मों के किरदार को बखूबी ढंग से निभाने के लिए अनुष्का शर्मा जानी जाती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अनुष्का और विराट की बॉन्डिंग भी फैंस को बेहद पसंद आती है। हाल ही में पावर कपल के तौर पर मशहूर अनुष्का-विराट ने शादी की 7वीं सालगिरह मनाई है। वैसे तो अनुष्का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन पति-पत्नी की कुछ स्पेशल फोटोज ही वह शेयर करती हैं। अनुष्का ने अपने पति विराट के साथ बिताए क्वालिटी टाइम की झलक फैंस को दिखाई है। विराट-अनुष्का की अनसीन फोटोज फैंस को पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इनमें दोनों को हंसते-खाते और एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।
फिल्मों के किरदार को बखूबी ढंग से निभाने के लिए अनुष्का शर्मा जानी जाती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अनुष्का और विराट की बॉन्डिंग भी फैंस को बेहद पसंद आती है।
Comments (0)